Breaking News

टांडाकला गंगा घाट पर कटान रोकने का कार्य दोबारा शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत।

टांडाकला गंगा घाट पर कटान रोकने का कार्य दोबारा शुरू, ग्रामीणों को मिली राहत।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता 

चहनियां, चंदौली। टांडाकला स्थित गंगा घाट के किनारे करार पर बसे ग्रामीणों को गंगा कटान से बचाने के लिए चल रहा पत्थर के बोल्डर लगाने का कार्य एक बार फिर शुरू कर दिया गया है। बरसात के मौसम में गंगा के जलस्तर में अचानक वृद्धि होने के कारण यह कार्य कुछ समय के लिए रोक दिया गया था, जिससे ग्रामीणों में चिंता का माहौल बना हुआ था।

गंगा घाट पर करार क्षेत्र में बसे ग्रामीणों के मकान हर वर्ष बाढ़ के दौरान कटान की जद में आ जाते हैं। इस गंभीर समस्या को देखते हुए सरकार द्वारा लगभग 3.80 लाख रुपये की लागत से करीब 200 मीटर लंबाई में पत्थर के बोल्डर लगाने का कार्य शुरू कराया गया था। हालांकि बाढ़ का पानी बढ़ने से कार्य बीच में ही अधूरा रह गया था।

अब गंगा का जलस्तर सामान्य होने के बाद ठेकेदार द्वारा कटान रोकने का यह कार्य पुनः प्रारंभ करा दिया गया है। जेसीबी मशीनों के माध्यम से घाट किनारे पत्थर लगाए जा रहे हैं, जिससे कटान को रोका जा सके।

कार्य के फिर से शुरू होने से करार पर बसे ग्रामीणों में खुशी देखी जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह कार्य समय से पूरा हो जाता है, तो उनके मकानों को गंगा के कटान से स्थायी सुरक्षा मिल सकेगी और हर साल बाढ़ के दिनों में होने वाली परेशानी से राहत मिलेगी।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!