Breaking News

शाहजहांपुर: उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ का सम्मान, डीएम ने मोबाइल व नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला।

उत्कृष्ट कार्य पर बीएलओ का सम्मान, डीएम ने मोबाइल व नकद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। कलेक्ट्रेट स्थित बिस्मिल सभागार में बुधवार को विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ को सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने 30 नवंबर 2025 तक बेहतर प्रदर्शन करने वाले कुल 80 बीएलओ का चयन लॉटरी के माध्यम से कर पुरस्कार प्रदान किए।

सम्मान समारोह में 20 बीएलओ को मोबाइल फोन तथा 60 बीएलओ को दो-दो हजार रुपये की नकद धनराशि देकर पुरस्कृत किया गया। यह चयन प्रक्रिया लॉटरी के माध्यम से पूरी पारदर्शिता के साथ की गई, जिसका सीधा प्रसारण फेसबुक लाइव के माध्यम से भी किया गया था।

विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत प्रत्येक विधानसभा से नगद पुरस्कार के लिए 10-10 बीएलओ तथा मोबाइल पुरस्कार के लिए प्रत्येक विधानसभा से दो-दो बीएलओ का चयन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी विधानसभाओं से कुल 8 बीएलओ को शामिल करते हुए कुल 80 बीएलओ को पुरस्कार के लिए चयनित किया गया।

जिलाधिकारी ने सभी बीएलओ से अपील की कि 18 दिसंबर को अपने-अपने बूथों पर एएसडी मतदाताओं की सूची को भली-भांति पढ़कर सुनाएं तथा उसे नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा करें। कार्यक्रम के दौरान इसी वर्ष चयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता वर्षा ने बीएलओ के रूप में अपने कार्य अनुभव साझा किए। इसके अलावा बीएलओ सहायक अध्यापक उपेंद्र सिंह, मनोज कुमार एवं नरेंद्र सिंह ने भी अपने अनुभव प्रस्तुत किए।

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा किए गए सराहनीय कार्य की प्रशंसा करते हुए कहा कि यदि सभी कर्मचारी इसी निष्ठा और जिम्मेदारी से कार्य करें तो जनपद प्रदेश में अग्रणी स्थान प्राप्त कर सकता है।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन रजनीश कुमार मिश्र, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!