Breaking News

मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आर्ट इलेवन और एसएसएमवी इलेवन फाइनल में पहुँचीं।

मुमुक्षु क्रिकेट लीग में आर्ट इलेवन और एसएसएमवी इलेवन फाइनल में पहुँचीं।

अभिषेक और अक्षत बने मैन ऑफ द मैच।

मुबारक अली, संवाददाता 

शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज में आयोजित मुमुक्षु क्रिकेट लीग के सेमीफाइनल मुकाबलों में आज रोमांचक खेल देखने को मिला, जहां आर्ट इलेवन और एसएसएमवी इलेवन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। पहला सेमीफाइनल आर्ट-11 और यूथ-11 के बीच खेला गया। आर्ट-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15.3 ओवर में सभी विकेट खोकर 147 रन बनाए। जवाब में उतरी यूथ-11 की टीम ने बेहतरीन शुरुआत की और पूरे मैच में संघर्ष जारी रखा, लेकिन निर्धारित 16 ओवर में टीम 4 विकेट खोकर 144 रन ही बना सकी। यूथ-11 के खिलाड़ी अभिषेक दीक्षित ने 49 गेंदों पर 3 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 77 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। उनके शानदार प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

दूसरे सेमीफाइनल में साइंस-11 और एसएसएमवी-11 के बीच मुकाबला हुआ। टॉस जीतकर एसएसएमवी-11 ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और 16 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी साइंस-11 की टीम दबाव में लड़खड़ा गई और पूरी टीम 12.3 ओवर में मात्र 66 रन बनाकर आउट हो गई। एसएसएमवी-11 के खिलाड़ी अक्षत दीक्षित ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन के लिए कॉलेज के सचिव प्रो. अवनीश मिश्र, प्राचार्य प्रो. आर.के. आजाद, उपप्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल, जी.एफ. कॉलेज के प्राचार्य प्रो. मोहसिन हसन खान, प्रो. आलोक मिश्र, प्रो. प्रभात शुक्ला, डॉ. आलोक सिंह, प्रो. आदित्य कुमार सिंह, डॉ. जयशंकर ओझा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!