Breaking News

उन्नाव में पारिवारिक तकरार का दुखद अंत: आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जीवन खत्म किया।

उन्नाव में पारिवारिक तकरार का दुखद अंत: आठवीं की छात्रा ने फंदा लगाकर जीवन खत्म किया।

सनोज कुमार

उन्नाव। सदर क्षेत्र के चुभनाखेड़ा गांव में रविवार को एक पारिवारिक तकरार ने दर्दनाक मोड़ ले लिया। महज़ 13 वर्ष की छात्रा परिधि ने घरेलू नाराज़गी के बाद फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली, जिससे पूरे परिवार में मातम पसरा हुआ है।

परिवार के अनुसार, सुबह परिधि की मां ने उसे नहाने के लिए कहा था। परिधि के इंकार करने पर मां ने उसे डांट दिया। बात मामूली थी, लेकिन परिधि आहत होकर सीधे अपने कमरे में चली गई। कुछ ही देर बाद उसने फंदा लगाकर अपनी जान दे दी।

जब मां कमरे में पहुंची और बेटी को लटकता देखा, तो घर में चीख-पुकार मच गई। परिधि का भाई राजदीप तुरंत कमरे में पहुंचा, उसने फंदा काटकर बहन को नीचे उतारा और जिला अस्पताल ले गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद परिधि को मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव सहित परिवार में गहरा शोक व्याप्त है। पुलिस आवश्यक कार्यवाही में जुटी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!