Breaking News

सैदपुर में आर.टी.एम सोसायटी ने बढ़ाया कदम, नई टीम हुई गठित।

सैदपुर में आर.टी.एम सोसायटी ने बढ़ाया कदम, नई टीम हुई गठित।

बदायूं। सामाजिक विकास के उद्देश्य से कार्यरत आर.टी.एम सोसायटी फ़ॉर सोशल डेवलपमेंट ने सैदपुर नगर पंचायत में अपनी टीम का विस्तार किया। स्थानीय नागरिकों ने संगठन के सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया, जिससे कार्यक्रम का माहौल उत्साहपूर्ण बना रहा।

कार्यक्रम में सैदपुर नगर पंचायत के चेयरमैन इशरत अली खान सहित आज़म हुसैन, डॉ. इमरान, मुजीब खान, सदफ अली, रिज़वान खान, रज़ा हुसैन, मुनीर उद्दीन, रिज़वान नूरी और खालिद खान मौजूद रहे। सभी ने समाजहित में मिलकर कार्य करने और जरूरतमंदों की सहायता के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर समाजसेवी आज़म हुसैन को सैदपुर ब्लॉक ऑर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई। वह लम्बे समय से जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आए हैं।

आर.टी.एम सोसायटी की डायरेक्टर रिदा खान के नेतृत्व में पहुँची टीम ने सभी सदस्यों का सम्मानपूर्वक स्वागत किया। कार्यक्रम में मुशीर अली, रफ़त खान, नीशू खान और जमशेद खान भी उपस्थित रहे।

सोसायटी ने स्पष्ट किया कि उनका संगठन पूरी तरह गैर-राजनीतिक है और केवल समाजसेवा तथा जन-जागरूकता के कार्यों पर केंद्रित है। जरूरतमंदों तक सहायता पहुँचाना और विकास कार्यों को गति देना ही उनका मुख्य उद्देश्य है।

सैदपुर में हुआ यह आयोजन संगठन के मिशन को और मजबूती प्रदान करता है।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!