Breaking News

बलरामपुर में किराये के कमरे में नेपाली नवविवाहिता संदिग्ध मौत; मोमोज ठेले से शुरू हुई जिंदगी अचानक थमी।

बलरामपुर में किराये के कमरे में नेपाली नवविवाहिता की संदिग्ध मौत; मोमोज ठेले से शुरू हुई जिंदगी अचानक थमी।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। बलरामपुर शहर के गर्ल्स कॉलेज के पास बीती रात एक दर्दनाक घटना हुई। किराये के कमरे में रहने वाली नेपाली नवविवाहिता संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई। कुछ दिन पहले तक मोमोज के ठेले पर पति के साथ मुस्कुराती दिखने वाली यह युवती, आज उसी मोहल्ले में खामोशी बनकर रह गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह दंपति नेपाल से रोज़गार की तलाश में करीब दो साल पहले बलरामपुर आया था। पति और उसका साथी शहर में मोमो और चाउमीन का ठेला चलाकर गुज़ारा कर रहे थे। कुछ दिन से पति-पत्नी के बीच तनाव की बातें सुनने में आई थीं, लेकिन किसी ने कल्पना भी नहीं की कि इसका परिणाम इतना दर्दनाक होगा।

रात करीब 10 बजे जब युवती के कमरे से कोई हलचल नहीं हुई, तो साथ रहने वाले नेपाली युवक घबरा गए। उन्होंने दरवाजा खटखटाया और आवाजें दीं, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। जब दरवाजा खोला गया, तो युवती फांसी के फंदे पर लटकी हुई मिली। चेहरा शांत था, लेकिन पीड़ा झलक रही थी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवती की मौत आत्महत्या थी या इसके पीछे कोई अन्य कारण था।

नेपाल से आई यह नवविवाहिता हजारों उम्मीदें लेकर आई थी, लेकिन शहर की एक अंधेरी रात ने उसकी जिंदगी हमेशा के लिए रोक दी। पीछे रह गए हैं सवाल, आंसू और एक दर्द जो पूरे मोहल्ले में आज भी गूंज रहा है।

Byte – पड़ोसी

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!