Breaking News

बदायूं: ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी—पुलिस ने शुरू की जांच।

ट्रेन से कटकर अधेड़ की दर्दनाक मौत, इलाके में सनसनी—पुलिस ने शुरू की जांच।

मोहित यादव, संवाददाता 

बदायूं। शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ मोहल्ला चित्रांश नगर के पीछे रेलवे ट्रैक पर एक अधेड़ व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत हालत में मिला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

मृतक की पहचान मूंछई (50) पुत्र नन्हे, निवासी उसहैत वार्ड नंबर चार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वे मंगलवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकले थे, लेकिन देर रात तक वापस न लौटने पर परिजन चिंतित हो उठे। आज पुलिस की सूचना पर परिवारजन पोस्टमार्टम हाउस पहुँचे, जहाँ उन्होंने शव की पहचान की। पहचान करते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस का कहना है कि मृत्यु का कारण अभी स्पष्ट पता नहीं हो सका है। मौके की स्थिति और परिजनों के बयान के आधार पर सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

रेलवे ट्रैक पर हुई इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में शोक और भय का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग लगातार ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए ट्रैक के आसपास सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग भी कर रहे हैं।

बाइट- परिजन 

 

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!