Breaking News

सहसवान: बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल।

बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक युवक की मौत, एक गंभीर घायल।

मोहित यादव, संवाददाता 

सहसवान, बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र में बिसौली–सहसवान रोड पर सुल्तानपुर की पुलिया के पास तेज रफ्तार बाइक और ई-रिक्शा की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान भेजा। जहां हरकेश पुत्र सुरेश पाल निवासी सुल्तानपुर, थाना जरीफनगर को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मदनलाल पुत्र भरे, निवासी ग्राम सुल्तानपुर थाना जरीफनगर का इलाज जारी है।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच प्रारंभ कर दी है।

 

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!