Breaking News

बिल्सी के ईंट-भट्ठे पर आसमान से गिरी बर्फ की बड़ी सिल्ली, मजदूर बाल-बाल बचे।

बिल्सी के ईंट-भट्ठे पर आसमान से गिरी बर्फ की बड़ी सिल्ली, मजदूर बाल-बाल बचे।

बिल्सी, बदायूं। बिल्सी कस्बे में स्थित बाबा ईंट उद्योग के ईंट-भट्ठे पर आज सुबह अचानक आसमान से बर्फ की एक बड़ी सिल्ली गिरने से अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय भट्ठे पर काम कर रहे मजदूर कुछ दूरी पर थे, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बर्फ की यह सिल्ली जमीन पर गिरते ही कई हिस्सों में टूट गई और इसके छोटे-छोटे टुकड़े दूर तक फैल गए।

मजदूर नंदिनी, पूनम, सोमेन्द्र, संगीता और अभिषेक ने बताया कि वे थोड़ी दूरी पर थे, नहीं तो गंभीर नुकसान हो सकता था। सिल्ली के गिरने की खबर मिलते ही आसपास के इलाकों से लोग मौके पर पहुंच गए और बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार, बर्फ के टुकड़े काफी दूरी तक गिरे थे, जिससे इलाके में कुछ देर तक हड़कंप की स्थिति बनी रही।

हालांकि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है, लेकिन अचानक आसमान से बर्फ की सिल्ली गिरने की यह असामान्य घटना लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!