Breaking News

उझानी में लापता बच्चे की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

उझानी में लापता बच्चे की हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार।

उझानी, बदायूं।  बदायूं जिले के उझानी में लापता हुए 8 वर्षीय बच्चे की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों ने पुरानी रंजिश के चलते मासूम की गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को घर में गड्ढा खोदकर दबा दिया था और बाद में पुलिस की बढ़ती तलाश से घबराकर शव को निकालकर खाली प्लॉट में फेंक दिया।

मोहल्ला नझियाई (चटईया) निवासी सुभान पुत्र अम्बर 16 नवंबर 2025 को अचानक लापता हो गया था। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने मौके का निरीक्षण किया और घटना के खुलासे के लिए तीन टीमें गठित कीं।

22 नवंबर की सुबह करीब 6 बजे मोहल्ले के खाली प्लॉट में मासूम सुभान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव बरामद करने के बाद तेजी से कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में पड़ोसी अरवाज पुत्र जाकिर (18) और जाकिर पुत्र किफायत (50) को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि पुरानी रंजिश के चलते उन्होंने बच्चे को सोनपापड़ी देने के बहाने घर बुलाया, उसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए उसे घर में ही गड्ढा खोदकर दबा दिया गया। लेकिन पुलिस की लगातार दबिश और तलाशी अभियान के डर से उन्होंने शव को निकालकर पास के खाली प्लॉट में फेंक दिया।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!