Breaking News

बिसौली: चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला।

चलती कार में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, बड़ा हादसा टला।

बिसौली, बदायूं।  बिसौली कोतवाली क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया जब नगर बिसौली की पुलिस चौकी के ठीक सामने एक चलती कार अचानक आग का गोला बन गई। बताया गया कि कार में शॉर्ट सर्किट होने पर देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई। कार में बैठे लोगों को स्थानीय लोगों ने तत्काल बाहर निकाला और एक बड़ा हादसा टल गया।

घटना के दौरान मौके पर मौजूद दुकानदारों और राहगीरों ने पानी डालकर आग पर काबू पाने की कोशिश की और कुछ ही देर में आग को नियंत्रित कर लिया। कार सवार बरेली से अपने घर लौट रहे थे कि अचानक वाहन में भयंकर आग लग गई। गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग सुरक्षित बाहर निकल आए, वरना दुर्घटना गंभीर रूप ले सकती थी।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!