Breaking News

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में शारीरिक शिक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी गठित।

राजकीय महाविद्यालय बदायूं में शारीरिक शिक्षा परिषद की नई कार्यकारिणी गठित।

बदायूं। आवास विकास स्थित राजकीय महाविद्यालय बदायूं में सत्र 2025-26 के लिए शारीरिक शिक्षा परिषद की कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. हुकुम सिंह के निर्देशन में चुनाव अधिकारी डॉ. राकेश कुमार जायसवाल ने शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न कराई।

चुनाव परिणाम के अनुसार बीए पंचम सेमेस्टर के छात्र सचिन सागर को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष के दो पदों पर बीए प्रथम सेमेस्टर के बी. पी. सिंह और लोकेश शरण ने जीत दर्ज की। सचिव पद पर गार्गी राठौर का चयन हुआ।

संयुक्त सचिव पद के लिए हिमांशु सिंह एवं प्राची गुप्ता को मनोनीत किया गया। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सुहालिया खान, खुशी पटेल और रोहित पाल को शामिल किया गया।

सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को प्राचार्य डॉ. अनिल कुमार ने पद एवं कर्तव्य की शपथ दिलाई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. संजीव राठौर, डॉ. प्रेमचंद चौधरी, डॉ. गौरव कुमार सिंह, डॉ. दिलीप कुमार वर्मा, डॉ. ज्योति विश्नोई एवं डॉ. संजय कुमार सहित अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!