Breaking News

शादी समारोह में कॉफी मशीन धमाके से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत—एक गंभीर घायल।

शादी समारोह में कॉफी मशीन धमाके से बड़ा हादसा, एक युवक की मौत—एक गंभीर घायल।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। जनपद शाहजहांपुर के थाना मदनपुर क्षेत्र के बरुआ पेहना गांव में एक दर्दनाक हादसा हो गया। शादी समारोह के दौरान अचानक कॉफी मशीन जोरदार धमाके के साथ फट गई, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, अंकित नामक युवक की बहन की शादी में सोमवार रात फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र से बारात आई थी। कार्यक्रम के दौरान सुनील नाम का व्यक्ति मेहमानों के लिए कॉफी बना रहा था। इसी दौरान कॉफी मशीन अचानक तेज धमाके के साथ फट गई।

धमाके में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बझेड़ा गांव निवासी सचिन गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसका इलाज जारी है।

अचानक हुए विस्फोट से शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …