Breaking News

अजीजगंज डैम रोड स्थित एबीसी सेंटर की तैयारियों की नगर आयुक्त ने ली समीक्षा।

अजीजगंज डैम रोड स्थित एबीसी सेंटर की तैयारियों की नगर आयुक्त ने ली समीक्षा।

मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। नगर निगम द्वारा शहर में आवारा पशुओं पर नियंत्रण को लेकर बनाई जा रही योजनाओं की प्रगति का जायजा लेने के लिए नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्र ने शुक्रवार को अजीजगंज डैम रोड स्थित एनिमल बर्थ कंट्रोल (ABC) सेंटर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन निर्माण, सुविधाओं और सेंटर में होने वाले आगामी संचालन की तैयारियों को विस्तार से देखा।

साइट पर मौजूद अधिकारियों ने आयुक्त को अवगत कराया कि एबीसी सेंटर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है और अंदरूनी संरचना भी लगभग तैयार है। नगर आयुक्त ने सेंटर में बिजली की व्यवस्था तत्काल सुचारू कराने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेंटर के चारों ओर बाउंड्रीवाल और मुख्य गेट स्थापित करने के लिए भी कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि सेंटर के संचालन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाओं—जैसे पानी, स्वच्छता, उपकरण, कर्मियों की तैनाती और पशुओं की देखभाल की व्यवस्था—को पूरी तरह दुरुस्त किया जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि सेंटर शुरू होने के बाद शहर के विभिन्न वार्डों में घूमने वाले आवारा कुत्तों को पकड़कर उनकी नसबंदी कराई जाएगी, जिससे शहर में आवारा कुत्तों की संख्या पर प्रभावी नियंत्रण हो सकेगा।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!