Breaking News

तेज रफ्तार पिकअप और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

तेज रफ्तार पिकअप और स्विफ्ट कार में जोरदार टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता

कासगंज। कोतवाली सोरों क्षेत्र के गांव प्रहलादपुर में शुक्रवार को रोंग साइड से आ रही तेज रफ्तार पिकअप और स्विफ्ट कार की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। दोनों घायलों को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

मिली जानकारी के अनुसार स्विफ्ट कार बदायूं जिले के सहसवान से कासगंज स्थित त्रिवेणी मारवाल में टाइल खरीदने जा रही थी। तभी प्रहलादपुर के पास सामने से गलत दिशा में तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद पिकअप चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

टक्कर में स्विफ्ट कार का चालक और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत पहुंची और क्रेन की मदद से दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारू कराया। पुलिस घटना की जांच में जुटी है और फरार पिकअप चालक की तलाश जारी है।

बाइट – मुनीस, कार चालक।

 

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!