Breaking News

उन्नाव SP जय प्रकाश सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस लाइन व थानों के कर्मी रहे शामिल।

उन्नाव SP जय प्रकाश सिंह ने ली साप्ताहिक परेड की सलामी, पुलिस लाइन व थानों के कर्मी रहे शामिल।

सनोज कुमार

उन्नाव। जिले में पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को मजबूत और अनुशासित बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक उन्नाव जय प्रकाश सिंह द्वारा शुक्रवार को आयोजित पारंपरिक साप्ताहिक परेड की सलामी ली गई। परेड में पुलिस लाइन के जवानों के साथ-साथ विभिन्न कार्यालयों एवं जनपद के सभी थानों में तैनात पुलिसकर्मियों ने हिस्सा लिया।

SP जय प्रकाश सिंह ने परेड का बारीकी से निरीक्षण करते हुए जवानों की ड्रिल, अनुशासन और ड्रेस कोड की जांच की। उन्होंने परेड में मौजूद पुलिस बल की सराहना करते हुए कहा कि नियमित परेड और प्रशिक्षण से पुलिसकर्मियों की कार्यक्षमता और फील्ड परफॉर्मेंस बेहतर होती है।

परेड निरीक्षण के बाद SP उन्नाव द्वारा पुलिस लाइन परिसर, पीआरवी वाहनों, मेस, बैरक व अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित जिम्मेदार अधिकारियों को साफ–सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और व्यवस्थाओं को और उत्कृष्ट बनाने के लिए आवश्यक दिशा–निर्देश भी दिए।

इस पूरे कार्यक्रम के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर दीपक यादव भी मौजूद रहे और उन्होंने परेड आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

जिले में अनुशासन और कानून-व्यवस्था की मजबूती के लिए ऐसे आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं, जिससे पुलिस बल में ऊर्जा, तत्परता और जिम्मेदारी का भाव बढ़ता है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …