Breaking News

50 दिन बाद भी नहीं मिला लापता व्यापारी रोहित केशरी का सुराग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल।

50 दिन बाद भी नहीं मिला लापता व्यापारी रोहित केशरी का सुराग, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल। 

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चंदौली। बबुरी कस्बे के कपड़ा व्यवसायी रोहित केशरी को लापता हुए पचास दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक पुलिस को उनकी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले में लगातार हो रही देरी से परिजनों और स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है।

बुधवार को कस्बे के व्यापारियों और परिजनों ने एक प्रतिनिधिमंडल बनाकर राज्यसभा सांसद साधना सिंह से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद को पूरी घटना से अवगत कराया और पुलिस की धीमी कार्रवाई पर नाराजगी जताई।

सांसद साधना सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों से वार्ता की और लापता व्यापारी की जल्द व सकुशल बरामदगी के लिए प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए।

लापता व्यापारी की पत्नी पूजा केशरी ने बताया कि इतने दिन बीत जाने के बाद भी केवल औपचारिकता निभाई जा रही है। उन्होंने सांसद से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि अब उम्मीद है कि सांसद के हस्तक्षेप के बाद पुलिस सक्रिय होगी।

व्यापार मंडल से जुड़े लोगों ने भी पुलिस प्रशासन से मांग की है कि शीघ्र ठोस कार्रवाई करते हुए रोहित केशरी को सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

Spread the love

Check Also

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, एक लाख की नगदी और जेवरात पर किया हाथ साफ।

बिल्सी: दीननगर शेखपुर में घर में घुसे चोर, 1 लाख की नगदी और जेवरात पर …

error: Content is protected !!