Breaking News

बिहार पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

बिहार पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत उन्नाव पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बिहार पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है।

जानकारी के अनुसार, बीते 4 नवम्बर 2025 को थाना बिहार में पीड़िता के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा संख्या 377/25 धारा 65(1)/351(3) बीएनएस व 5j(ii)/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले में नामजद आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

थाना प्रभारी राहुल सिंह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी अतुल द्विवेदी पुत्र रामकिशोर द्विवेदी, निवासी ग्राम कुम्भी थाना बारासगवर जनपद उन्नाव, उम्र लगभग 19 वर्ष को मलौना तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश कर दिया।

थाना प्रभारी ने बताया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है तथा किसी भी अपराधी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। उन्नाव पुलिस आमजन की सुरक्षा और न्याय सुनिश्चित करने के लिए निरंतर सक्रिय है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!