Breaking News

सहसवान: भांजे के लिए रिश्ता देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिता सहित दो गंभीर घायल।

सहसवान: भांजे के लिए रिश्ता देखने जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, पिता सहित दो गंभीर घायल।

राष्ट्रीय न्यूज़ टुडे 

सहसवान, (बदायूं)। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुल्तानपुर के निकट शनिवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पिता सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब ये लोग अपने भांजे के लिए रिश्ता देखने सहसवान आ रहे थे।

जानकारी के अनुसार, ग्राम गढ़ी रिसौली थाना बिल्सी निवासी अजय पुत्र धर्मेंद्र (22 वर्ष) अपने पिता धर्मेंद्र और साथी रामवीर पुत्र बुद्धि के साथ बाइक से बिसौली-सहसवान मार्ग होते हुए नगर के मोहल्ला अकबराबाद रिश्तेदारी में जा रहे थे।

इसी दौरान, सहसवान की ओर से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक (संख्या UP 81 CT 2199) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार अजय की मौके पर ही मौत हो गई। उसके पिता धर्मेंद्र के दोनों पैर कट गए, जबकि रामवीर गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तत्काल सीएचसी सहसवान लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने अजय को मृत घोषित कर दिया। दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल बदायूं रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार घटनास्थल पर पहुँचे, जहाँ मातम छा गया। मृतक अजय के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना की जांच जारी है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!