Breaking News

पेड़-पौधे प्रकृति का अनमोल वरदान — खंड विकास अधिकारी राजेश नायक।

पेड़-पौधे प्रकृति का अनमोल वरदान — खंड विकास अधिकारी राजेश नायक।

जयशंकर मिश्रा, संवाददाता

चहनियां, चन्दौली। चहनियां स्थित विकास खंड मुख्यालय प्रांगण में शनिवार को प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिव शंकर के दिशा-निर्देशन में एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला में ब्लॉक कर्मियों को पौधरोपण, पौधों की देखभाल और संरक्षण से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी राजेश नायक ने कहा कि “पेड़-पौधे प्रकृति का बहुत बड़ा वरदान हैं। इनकी नियमित देखभाल करना हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है।” उन्होंने बताया कि पौधे लगाने के बाद मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही पानी देना चाहिए ताकि नमी जड़ों तक पहुँच सके। पौधों को पर्याप्त धूप मिलना जरूरी है और समय-समय पर खाद डालनी चाहिए।

राजेश नायक ने यह भी कहा कि पौधों को जानवरों से बचाने के लिए चारों ओर जाल या बाड़ लगाना आवश्यक है। सरकारी योजनाओं के अंतर्गत लगाए गए पौधों की सुरक्षा और देखरेख की जिम्मेदारी तय होनी चाहिए।

कार्यशाला में पौधशाला में पौधे तैयार करने की प्रक्रिया, उनमें बरती जाने वाली सावधानियाँ और वनोद्धान (Afforestation) बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।

वन रक्षक जितेंद्र कुमार, अभिषेक कुमार, ग्राम पंचायत अधिकारी आनंद यादव, मनोज कुमार, रोजगार सेवक रवि प्रजापति, रामअवतार चौहान, वीरेंद्र यादव, मनोज यादव, वीरेंद्र चौहान, रीमा सिंह, सुनील कुमार सहित कई अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!