Breaking News

बलरामपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था और ब्लड की अवैध बिक्री पर फूटा राज्य महिला आयोग का गुस्सा।

बलरामपुर जिला अस्पताल में अव्यवस्था और ब्लड की अवैध बिक्री पर फूटा राज्य महिला आयोग का गुस्सा।

बलरामपुर। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता सिंह चौहान ने शुक्रवार को संयुक्त जिला अस्पताल बलरामपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल में गंदगी, अव्यवस्था और अनियमितताओं को देखकर गहरी नाराजगी जाहिर की।

निरीक्षण से पहले डॉ. चौहान ने अस्पताल परिसर में आयोजित कन्या जन्मोत्सव, गर्भवती महिलाओं की गोद भराई और अन्नप्राशन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, जहां उन्होंने पांच नवजात शिशुओं को बेबी किट वितरित कीं।

कार्यक्रम के बाद जब उन्होंने वार्डों और शौचालयों का जायजा लिया, तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राजकुमार वर्मा दोनों मौके से अनुपस्थित पाए गए। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए कहा कि “जिम्मेदार अधिकारियों की गैरमौजूदगी में अस्पताल की व्यवस्था कैसे सुधर सकती है।”

अस्पताल के ब्लड बैंक में भी अनियमितताएं और ब्लड की अवैध बिक्री की शिकायतें मिलीं। इस पर डॉ. चौहान ने संबंधित अधिकारियों से लिखित स्पष्टीकरण मांगा और चेतावनी दी कि यदि आरोप सही पाए गए तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान मरीजों ने भी लापरवाही, रिश्वतखोरी और दवाओं की कमी की शिकायतें कीं। एक मरीज ने बताया कि पैसे लेने के बावजूद उसकी पत्नी का इलाज नहीं किया गया और उन्हें अस्पताल से बाहर निकाल दिया गया।

अस्पताल की अव्यवस्था का संज्ञान लेते हुए आयोग अध्यक्ष ने मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डॉ. राजेश चतुर्वेदी को सभी खामियों को दूर करने और विस्तृत रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के बाद, डॉ. चौहान ने गोबिंदपुर (गौरा चौराहा) निवासी सोमवती और रामनिवास से भी मुलाकात की, जो हाल ही में मारपीट में घायल हुए थे। पीड़ितों की फरियाद सुनते ही उन्होंने गौरा थाना पुलिस को फोन कर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

Byte -डा० बबिता सिंह चौहान अध्यक्ष राज्य महिला आयोग उ०प्र०

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!