Breaking News

अतरी गांव में चौपाल के दौरान विधायक पंकज गुप्ता का भव्य स्वागत।

अतरी गांव में चौपाल के दौरान विधायक पंकज गुप्ता का भव्य स्वागत।

संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। जनपद के अतरी गांव में आयोजित चौपाल कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों ने सदर विधायक पंकज गुप्ता का भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक को ग्रामवासियों द्वारा पुष्पमालाओं से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के तहत “गांव चलो अभियान” एवं “हर घर विकास, आपके द्वार संकल्प” के अंतर्गत ग्राम पंचायत अतरी में चल रहे विद्युत मोटर, खड़ंजा, इंटरलॉकिंग सहित कई विकास कार्यों का लोकार्पण किया गया।

विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि यह सभी कार्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनकल्याणकारी नीतियों का परिणाम हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य गांव-गांव तक विकास की गूंज पहुंचाना है।

उन्होंने आगे कहा — “मेरा संकल्प है कि गांव का हर घर खुशहाल हो, हर गली विकास की रोशनी से जगमगाए और कोई भी परिवार मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे। क्षेत्रवासियों के सहयोग से विकास की यह यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।”

चौपाल में प्रधान दुर्गा प्रसाद निषाद, मंडल अध्यक्ष सर्वेश लोधी, पूर्व बीडीसी सुनील, बीडीसी प्रदीप (कोतमा देवी), पूर्व जिला पंचायत प्रत्याशी शिवबरन पाल, प्रधान नीलम सोनी (हाजीपुर), कोटेदार विमलेश, प्रधान रमेश (अगेहरा) सहित कई सम्मानित ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!