Breaking News

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।

शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला वांछित अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ा।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। उन्नाव जनपद में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत थाना दही पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने दुष्कर्म के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

थाना दही पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को एक महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया था कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, गाली-गलौज और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। इस पर थाना दही में मु.अ.सं. 289/2025 धारा 69/115(2)/352/351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने नामजद आरोपी हारून पुत्र अब्दुल खालिद उर्फ खालिक, निवासी मुहल्ला मुर्ची, मजरा भौली, थाना अजगैन, जनपद उन्नाव (उम्र लगभग 25 वर्ष) को 04 नवंबर 2025 को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में

  • प्रभारी निरीक्षक अवनीश कुमार सिंह
  • वरिष्ठ उप निरीक्षक पंकज कुमार, थाना दही, जनपद उन्नाव शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ के बाद आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!