Breaking News

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष सौरभ माहेश्वरी के पिता का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर।

सहसवान (बदायूं)। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं बर्तन व्यवसायी सौरभ माहेश्वरी के पिता रमाकांत माहेश्वरी का गुरुवार सुबह लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया। वे लगभग 88 वर्ष के थे।

उनके निधन की सूचना मिलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई। दिवंगत रमाकांत माहेश्वरी अपने मृदुभाषी स्वभाव और सामाजिक सेवाभाव के लिए लोगों में सम्मानित थे।

स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा कार्यकर्ताओं तथा समाज के गणमान्य नागरिकों ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सभी ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और परिवार को दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

जानकारी के अनुसार, अंतिम संस्कार आज कछला घाट पर संपन्न किया जाएगा।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!