Breaking News

शंकरपुर सराय स्थित मौनी बाबा आश्रम में खेल प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि रहे विधायक पंकज गुप्ता।

शंकरपुर सराय स्थित मौनी बाबा आश्रम में खेल प्रतियोगिता संपन्न, मुख्य अतिथि रहे विधायक पंकज गुप्ता।

✍️ संवाददाता – सनोज कुमार

उन्नाव। उन्नाव जनपद के ब्लॉक सिकंदरपुर सरोसी के ग्राम शंकरपुर सराय स्थित मौनी बाबा आश्रम में खेल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सर्वेश ने की, वहीं मुख्य अतिथि के रूप में उन्नाव सदर विधायक माननीय पंकज गुप्ता ने शिरकत की।

विधायक पंकज गुप्ता ने विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के आयोजन बच्चों में खेल भावना और आत्मविश्वास को बढ़ावा देते हैं।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, पंचायत मित्र सहित न्याय पंचायत के सभी शिक्षकों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मंच संचालन प्राथमिक विद्यालय पिपरी के शिक्षामित्र अनूप मिश्रा ने किया, जबकि रेफरी की भूमिका शिक्षामित्र दीपक कुमार पहाड़ी रामपुर ने निभाई।

इस अवसर पर नोडल शिक्षक गुफरान अली, तरुण गुप्ता, अनिलमलता मिश्रा, अमित गुप्ता, गीता देवी, पूनम सिंह, अर्चना त्रिवेदी, राखी द्विवेदी, जीतेंद्र सिंह, नीलम यादव समेत कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में ग्राम प्रधान सर्वेश द्वारा सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!