Breaking News

एशियन यूथ गेम्स में चंदौली के जयवीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया मान।

एशियन यूथ गेम्स में चंदौली के जयवीर सिंह ने जीता स्वर्ण पदक, भारत का बढ़ाया मान।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता

चन्दौली। चंदौली जिले के जयवीर सिंह ने एशियन यूथ गेम्स में भारत का नाम रोशन किया है। बहरीन में आयोजित प्रतियोगिता में जयवीर सिंह ने 55 किलो भार वर्ग कुश्ती में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (Gold Medal) अपने नाम किया।

यह प्रतियोगिता 28 से 30 अक्टूबर तक बहरीन में आयोजित हुई थी, जिसमें 55 देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए जयवीर ने बेहतरीन तकनीक और दमखम दिखाते हुए अपने सभी प्रतिद्वंद्वियों को मात दी और देश के लिए स्वर्ण पदक जीत लिया।

जयवीर सिंह के पिता जय सिंह, दूरसंचार विभाग पीडीडीयू नगर में कार्यालय अधीक्षक के पद पर कार्यरत हैं। जयवीर ने बताया कि उनके पहले कोच उनके पिता ही रहे हैं, जिन्होंने उन्हें शुरू से प्रेरित किया और मार्गदर्शन दिया।

अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद जयवीर सिंह ने कहा — “यह मेडल मैं देश के सभी जवानों को समर्पित करता हूं, जिनकी बदौलत हम आज स्वतंत्र और सुरक्षित हैं।”

जयवीर की इस सफलता पर क्षेत्र में हर्ष की लहर है। पंचम राम, रवि कुमार, रविंद्र कुमार, सकलैन हैदर, संतोष पहलवान, मनोहर पहलवान समेत कई लोगों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!