Breaking News

सिकंदरपुर गांव में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

सिकंदरपुर गांव में दिखा विशालकाय मगरमच्छ, ग्रामीणों में दहशत।

शैलेश सिंह, संवाददाता

चकिया, चंदौली। चकिया क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव में इन दिनों दहशत का माहौल है। गांव के पास स्थित तालाब में एक विशालकाय मगरमच्छ देखे जाने से लोग भयभीत हैं। रविवार सुबह करीब 9 बजे यह मगरमच्छ मछली का शिकार करते हुए ग्रामीणों के कैमरे में कैद हुआ, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ग्रामीणों के मुताबिक यह मगरमच्छ पिछले कई दिनों से तालाब में दिखाई दे रहा था। अब गांव के लोग तालाब के किनारे जाने से बच रहे हैं। महिलाओं ने पानी भरना और कपड़े धोना बंद कर दिया है, जबकि बच्चे और मवेशी भी तालाब के पास नहीं जा रहे।

स्थानीय निवासियों ने वन विभाग से आग्रह किया है कि इस मगरमच्छ को जल्द से जल्द रेस्क्यू किया जाए। विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई है और टीम मौके पर भेजी जा रही है।

वन कर्मियों ने ग्रामीणों से सावधानी बरतने, तालाब के किनारे न जाने और बच्चों को दूर रखने की अपील की है।

गांव के बुजुर्गों का कहना है कि पहले भी इस इलाके में मगरमच्छ देखे गए हैं, लेकिन इस बार देखा गया मगरमच्छ अब तक का सबसे बड़ा और खतरनाक बताया जा रहा है।

Spread the love

Check Also

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और 5 बाइक बरामद।

कासगंज: सोरों में जुआरियों पर पुलिस का शिकंजा, 1 लाख से अधिक की नकदी और …

error: Content is protected !!