Breaking News

बलरामपुर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हंगामा, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

बलरामपुर के निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत से मचा हंगामा, परिजनों ने लगाई न्याय की गुहार।

गुलाम नबी कुरैशी, संवाददाता 

बलरामपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के भगवतीगंज स्थित एसपीएम अस्पताल में इलाज के दौरान शनिवार को एक प्रसूता की मौत हो गई। मौत की खबर फैलते ही परिजनों ने अस्पताल परिसर में जोरदार हंगामा कर दिया।

पीड़ित परिजन पवन कुमार ने बताया कि उन्होंने अपनी 24 वर्षीय गर्भवती पत्नी शीला देवी को शुक्रवार को एसपीएम अस्पताल में भर्ती कराया था। डॉक्टरों ने ऑपरेशन के बाद जच्चा-बच्चा दोनों को स्वस्थ बताया था। लेकिन शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

परिजनों का आरोप है कि अस्पताल स्टाफ ने समय पर इलाज नहीं किया और जब हालत गंभीर हो गई, तब मरीज को रेफर करने की बात कही। इसी बीच महिला की मौत हो गई। वहीं, नवजात शिशु स्वस्थ बताया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। पीड़ित परिवार अस्पताल के बाहर न्याय की मांग को लेकर डटा हुआ था।

प्रार्थना पत्र 

Byte – पीड़ित

Spread the love

Check Also

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा ट्रक पकड़ा।

बदायूँ: हजरतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गंगा एक्सप्रेसवे पर डेढ़ करोड़ की अवैध शराब लदा …

error: Content is protected !!