Breaking News

उन्नाव पुलिस की ईमानदारी — सड़क पर गिरे ₹1.03 लाख और मोबाइल को किया सकुशल बरामद।

उन्नाव पुलिस की ईमानदारी — सड़क पर गिरे ₹1.03 लाख और मोबाइल को किया सकुशल बरामद।

सनोज कुमार, संवाददाता 

उन्नाव। जनपद उन्नाव में पुलिस ने एक बार फिर अपनी ईमानदारी और तत्परता का उदाहरण पेश किया है। एक युवक की मोटरसाइकिल की डिग्गी से गिरे ₹1.03 लाख और मोबाइल फोन को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बरामद कर उसके मालिक को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, अमित कुमार नामक युवक मुंशीगंज से रसूलाबाद की ओर जा रहा था। रास्ते में उसकी मोटरसाइकिल की डिग्गी से नकदी व मोबाइल से भरा बैग गिर गया, जिसे किसी राहगीर ने उठा लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर आसीवन थाना प्रभारी अरविंद पांडे के निर्देशन में सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश यादव ने टीम के साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम में हेड कांस्टेबल नीरज यादव, ज्ञानेन्द्र प्रकाश और सिपाही मनमोहन शामिल थे।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच करते हुए बैग को श्री वजरंग सिंह निवासी वीरमपुर थाना माखी के पास से बरामद किया।

बरामद बैग में ₹1,03,370 नकद और मोबाइल फोन सुरक्षित मिले।

आसीवन पुलिस ने ईमानदारी का परिचय देते हुए पूरा सामान अमित कुमार को सौंप दिया। पुलिस की इस तत्परता और ईमानदारी की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …