Breaking News

जनपद बदायूं में ‘NCL जागरूकता अभियान 2.0’ के तहत पुलिस ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

जनपद बदायूं में ‘NCL जागरूकता अभियान 2.0’ के तहत पुलिस ने किया जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित।

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में नए आपराधिक कानूनों (NCL) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर ‘NCL जागरूकता अभियान 2.0’ के तहत गोष्ठियां एवं नुक्कड़ सभाएं आयोजित की गईं।

इस अभियान का उद्देश्य जनता को न्याय प्रणाली में हुए ऐतिहासिक बदलावों से अवगत कराना और कानूनों के प्रति सजग नागरिकता को बढ़ावा देना है।

पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि 01 जुलाई 2024 से देशभर में तीन नए कानून लागू किए गए हैं —

  • भारतीय न्याय संहिता (BNS) — जो पुराने भारतीय दंड संहिता (IPC) का स्थान ले चुकी है।
  • भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) — जिसने दंड प्रक्रिया संहिता (CrPC) की जगह ली है।
  • भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — जिसे अब डिजिटल साक्ष्यों को भी वैध मान्यता देने के लिए संशोधित किया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि ये तीनों नए कानून तेज, पारदर्शी और पीड़ित-केंद्रित न्याय प्रणाली की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। इसके तहत महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों को विशेष अधिकार प्रदान किए गए हैं।

कार्यक्रम के दौरान लोगों को उनके अधिकार और कर्तव्यों की जानकारी दी गई, साथ ही Zero FIR, E-FIR, समयबद्ध न्याय और डिजिटल साक्ष्य की वैधता जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने कहा कि “न्याय व्यवस्था में यह सुधार शासन की मंशा के अनुरूप जनता को त्वरित और पारदर्शी न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में मील का पत्थर साबित होंगे।”

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!