Breaking News

थाना बिनावर पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

थाना बिनावर पुलिस की बड़ी सफलता — चोरी की घटना का खुलासा, एक अभियुक्त गिरफ्तार।

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. बृजेश कुमार सिंह के निर्देश पर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना बिनावर पुलिस ने चोरी की बड़ी वारदात का खुलासा करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए जेवरात, नकदी और अवैध तमंचा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त फजर अली पुत्र सरफराज निवासी ग्राम गभयाई थाना अलापुर, जनपद बदायूं है। अभियुक्त के पास से दो अदद पाजेब सफेद धातु, तीन टुकड़े पाजेब, ₹53,750 नगद, और एक देशी तमंचा 315 बोर सहित दो जिंदा कारतूस बरामद हुए।

यह कार्रवाई थानाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की टीम ने की, जिन्होंने बेडा मंदिर से गंगा एक्सप्रेसवे की ओर जाने वाली सड़क से अभियुक्त को दबोचा।

पुलिस जांच में सामने आया कि अभियुक्त 19/20 अक्टूबर 2025 की रात ग्राम बगुलीनगर में एक घर से जेवरात और नकदी चोरी करने की घटना में शामिल था। इस संबंध में थाना बिनावर पर मु0अ0सं0 192/25 धारा 331(4)/305(a) BNS के तहत मामला दर्ज था।

जांच के दौरान पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) BNS की वृद्धि की और अवैध हथियार बरामद होने पर मु0अ0सं0 201/25 धारा 3/25(1-B)(a) Arms Act के तहत नया केस दर्ज किया गया।

अभियुक्त का लंबा आपराधिक इतिहास भी सामने आया है, जिसमें चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के कई मुकदमे दर्ज हैं।

एसएसपी ने कहा कि पुलिस अपराधियों पर लगातार कड़ी कार्रवाई कर रही है और किसी भी आपराधिक तत्व को बख्शा नहीं जाएगा।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!