Breaking News

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी।

संदिग्ध परिस्थितियों में नवविवाहिता का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी।

अमित कुमार ओझा, संवाददाता

चंदौली। जनपद के बलुआ थाना क्षेत्र के हरधन जुड़ा गांव में गुरुवार को एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे से लटका मिला। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान तारा देवी (22 वर्ष) निवासी कोड़रिया के रूप में हुई है, जिसकी शादी छह माह पूर्व मई महीने में गांव के बसंत कुमार से हुई थी।

प्रारंभिक जांच में मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, तीन दिन पहले पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ था, जिसकी सूचना पर पुलिस की 112 टीम मौके पर पहुंची थी। उस समय मृतका के पिता भी मौजूद थे और समझाने-बुझाने के बाद मामला शांत हो गया था। पिता अपनी बेटी को समझाकर वापस अपने गांव लौट गए थे।

गुरुवार दोपहर लगभग दो से तीन बजे के बीच परिजनों ने जब कमरे का दरवाजा खोला तो तारा देवी का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बलुआ थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार, मायके पक्ष के पहुंचने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आत्महत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!