Breaking News

डा. रईस अहमद उस्मानी को “अदब नवाज़ समाजी खादिम अवार्ड” से सम्मानित।

डा. रईस अहमद उस्मानी को “अदब नवाज़ समाजी खादिम अवार्ड” से सम्मानित।

लखीमपुर खीरी। बज़्मे सागर हरम की ओर से आयोजित आल इंडिया मुशायरे में मोहतरम हाजी डॉ. रईस अहमद उस्मानी को उनकी उत्कृष्ट सामाजिक और अदबी सेवाओं के लिए “अदब नवाज़ समाजी खादिम अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

यह सम्मान डॉ. मोहम्मद शफी सीतापुरी के मज़मूए-ए-कलाम “शबनम से धुले फूल” की रस्म-ए-इजरा के अवसर पर प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में कई नामचीन शायरों, साहित्यकारों और अदबी हस्तियों ने शिरकत की।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने डॉ. रईस अहमद उस्मानी के सामाजिक योगदान और अदबी सेवाओं की जमकर सराहना की। उन्हें यह सम्मान समाज सेवा और साहित्य जगत में उनके निरंतर और प्रभावशाली योगदान के लिए दिया गया है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!