Breaking News

“Queen of Lakhimpur” सीजन-1 का आयोजन जल्द — मेकअप, मॉडलिंग और अवॉर्ड शो का भव्य संगम।

“Queen of Lakhimpur” सीजन-1 का आयोजन जल्द — मेकअप, मॉडलिंग और अवॉर्ड शो का भव्य संगम।

मोहम्मद असलम, संवाददाता 

लखीमपुर खीरी। जिले में जल्द ही फैशन और ग्लैमर की दुनिया से जुड़ा एक अनोखा आयोजन होने जा रहा है — “Queen of Lakhimpur Season-1″। यह कार्यक्रम मेकअप क्लास, मॉडलिंग सेशन, सेमिनार और अवॉर्ड शो का शानदार संगम साबित होगा।

कार्यक्रम की आयोजक श्वेता शर्मा ने बताया कि क्वीन ऑफ लखीमपुर महिलाओं को आत्मविश्वास, सौंदर्य और प्रतिभा के मंच से जोड़ने का एक सशक्त प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस मंच के ज़रिए जिले की महिलाओं को अपनी कला और व्यक्तित्व को निखारने का अवसर मिलेगा।

इस आयोजन में अंतरराष्ट्रीय मेकअप आर्टिस्ट एवं एजुकेटर प्राची श्रीवास्तव विशेष भूमिका निभाएंगी। वह प्रतिभागियों को मेकअप आर्ट की बारीकियों और प्रोफेशनल तकनीकों की जानकारी देंगी।

आयोजकों के मुताबिक, कार्यक्रम की तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं और जल्द ही इसका आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर कई नामचीन मेकअप आर्टिस्ट, मॉडल और स्थानीय हस्तियाँ भी शामिल होंगी।

यह कार्यक्रम न सिर्फ़ मनोरंजन का माध्यम बनेगा बल्कि जिले की प्रतिभाओं को ब्यूटी और फैशन इंडस्ट्री में आगे बढ़ने का सुनहरा अवसर भी प्रदान करेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!