Breaking News

सरदार पटेल जयंती पर जनपद में होंगी पदयात्राएं और विविध आयोजन – वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।

सरदार पटेल जयंती पर जनपद में होंगी पदयात्राएं और विविध आयोजन – वित्त मंत्री सुरेश खन्ना।

रिपोर्ट – मुबारक अली, संवाददाता

शाहजहांपुर। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर जनपद शाहजहांपुर में पदयात्राओं और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन उत्साहपूर्वक किया जाएगा। इस संबंध में शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित की गई।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने बताया कि आगामी 31 अक्टूबर से 25 नवंबर तक जिले में विविध कार्यक्रमों का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य युवाओं में राष्ट्र गौरव, सामाजिक जिम्मेदारी और एकता की भावना को बढ़ावा देना है।

मंत्री ने बताया कि यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनभागीदारी से राष्ट्र निर्माण के संकल्प से प्रेरित है।

अभियान के तहत मुख्य कार्यक्रमों से पहले कई प्री-इवेंट गतिविधियां आयोजित की जाएंगी, जिनमें —

  • निबंध एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता
  • सोशल मीडिया रील प्रतियोगिता
  • प्रश्नोत्तरी और “यंग लीडर्स प्रोग्राम”
  • सरदार पटेल के जीवन पर संगोष्ठी
  • नुक्कड़ नाटक, योग शिविर, स्वच्छता अभियान
  • नशा मुक्त भारत शपथ और स्वदेशी मेला

शाहजहांपुर समेत पूरे देश में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय पदयात्रा के साथ होगा, जो गुजरात के करमसद से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (केवड़िया) तक निकाली जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान पोस्टर विमोचन भी अतिथियों द्वारा किया गया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार ने विभागीय समन्वय पर बल देते हुए कहा कि सभी विभाग मिलकर इस आयोजन को सफल बनाएंगे।

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया ने अभियान से जुड़ी जानकारी देते हुए बताया कि सभी गतिविधियों का पंजीकरण ‘माय भारत पोर्टल’ के माध्यम से होगा।

कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, युवा कल्याण विभाग और शिक्षा विभाग सहित कई संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रहेगी।

इस मौके पर एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, विधायक ददरौल अरविंद कुमार सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष के.सी. मिश्रा, महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख नामित दीक्षित, डीपीओ नमामि गंगे सोनम सचान, हिमांशु सक्सेना समेत कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम में डालकर बचाई जिंदगी।

बलरामपुर: 20 फुट गहरी सुरंग में फंसे युवक के लिए देवदूत बनी पुलिस, जान जोखिम …

error: Content is protected !!