Breaking News

किसान दिवस में एक्सईएन रहे अनुपस्थित, डीएम ने कारण बताने का नोटिस जारी किया और वेतन रोका।

किसान दिवस में एक्सईएन रहे अनुपस्थित, डीएम ने कारण बताने का नोटिस जारी किया और वेतन रोका।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किसान दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी चंद्रमोहन गर्ग ने किसानों को त्योहारों की शुभकामनाएं दीं और उनकी नहर, नलकूप, खाद-बीज सहित अन्य समस्याओं को गंभीरता से सुना।

आयोजन में जल निगम के एक्सईएन की अनुपस्थिति पर डीएम ने उन्हें कारण बताने का नोटिस जारी किया और एक दिन का वेतन रोकने की कार्रवाई की। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसानों की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें, और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

किसान दिवस की शुरुआत पिछले वर्ष उठाए गए मुद्दों की समीक्षा से हुई, जिसमें अधिकांश समस्याओं का समाधान हो चुका था। हालांकि, कुछ शिकायतों का निस्तारण अभी बाकी था। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि किसी भी कार्य को टालमटोल किए बिना गंभीरता और प्राथमिकता से निपटाया जाए।

डीएम ने निर्देश दिए कि किसान दिवस में प्राप्त शिकायतों का 15 दिन के भीतर निस्तारण कर आख्या उपलब्ध कराई जाए। अगले किसान दिवस में पुरानी समस्याओं के विभागवार निस्तारण का संक्षिप्त विवरण किसानों को भी अवगत कराया जाएगा। इसके लिए तहसील स्तर पर रोस्टरवार अधिकारियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश अपर जिलाधिकारी को दिए गए।

किसानों ने बताया कि निराश्रित पशु खेतों की फसल को नुकसान पहुँचा रहे हैं। इस पर डीएम ने मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को कैटल कैंचर अभियान चलाकर छुट्टा पशुओं को गो-आश्रय स्थलों में रखने और उनका भरण-पोषण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

कुछ किसानों ने बताया कि जगह-जगह माइनर मिट्टी से पट गई है, जिससे खेत में पानी का निकास नहीं हो पा रहा। जिलाधिकारी ने आगामी रबी की बुआई को देखते हुए जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

किसान दिवस में अपर जिलाधिकारी वित्त राजस्व राजेश कुमार, डीसी मनरेगा, उप निदेशक कृषि, जिला कृषि अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, अधिशासी अभियंता विद्युत, बंधी डिवीजन, नलकूप तथा संबंधित एई-जेई सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया संकल्प।

शाहजहाँपुर: समाजसेवी डॉ. केपी गुप्ता चार्मिंग फिएस्टा ग्रुप द्वारा सम्मानित, स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति जताया …

error: Content is protected !!