Breaking News

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में शत प्रतिशत उपस्थित छात्रों का भव्य सम्मान समारोह।

कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में शत प्रतिशत उपस्थित छात्रों का भव्य सम्मान समारोह।

बिसौली, (बदायूं)। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर में सितंबर 2025 के दौरान 168 छात्रों और छात्राओं ने शत प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखी। इस उपलब्धि को मान्यता देने के लिए विद्यालय ने भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार प्रदान किए गए।

इस अवसर पर सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली के प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव, रविकांत पांडे और संदीप वार्ष्णेय उपस्थित रहे। बच्चों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र वितरित करते हुए उन्होंने उनकी मेहनत की सराहना की और कहा कि इस तरह के नवाचार न केवल छात्रों के लिए प्रेरक हैं बल्कि पूरे समाज के लिए भी प्रेरणा स्रोत बन सकते हैं।

प्रधानाचार्य संजीव कुमार यादव ने अपने उद्बोधन में कहा कि शत प्रतिशत उपस्थिति बनाए रखने वाले छात्रों को पहचान देना बेहद आवश्यक है। इससे न केवल बच्चों का उत्साह बढ़ता है बल्कि उनके शैक्षिक स्तर और अनुशासन में भी सुधार आता है। उन्होंने सभी अभिभावकों और शिक्षकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में रविकांत पांडे ने बच्चों के शैक्षिक प्रदर्शन और विद्यालय की व्यवस्थाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यालय का वातावरण बच्चों को सीखने और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करता है।

इस अवसर पर विद्यालय के अन्य शिक्षकगण जैसे कुंवरसेन, चित्रा, हेमलता, अंजुम बुशरा भी उपस्थित रहे और उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समारोह के अंत में सभी छात्रों और अभिभावकों ने विद्यालय की इस पहल की सराहना की और इसे भविष्य में लगातार जारी रखने की कामना की।

विद्यालय प्रशासन ने इस बात पर जोर दिया कि उपस्थिति को बढ़ावा देना और बच्चों को नियमित रूप से कक्षा में शामिल करना शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!