Breaking News

कासगंज में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार गंभीर घायल।

कासगंज में भीषण सड़क हादसा, दो की मौत, चार गंभीर घायल।

जुम्मन कुरैशी, संवाददाता 

कासगंज। जिले के सोरों कोतवाली क्षेत्र के सहावर रोड पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के मुताबिक तेज रफ्तार में आ रहीं दो बाइकें आमने-सामने टकरा गईं। हादसे के वक्त दोनों बाइकों पर तीन-तीन लोग सवार थे। भिड़ंत इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

अचानक हुए इस हादसे से मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि सहावर रोड पर अक्सर तेज रफ्तार वाहन दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं, जिस पर प्रशासन को सख्ती से नियंत्रण करना चाहिए।

बाइट – मुकेश कुमार, अधीक्षक, सीएचसी सोरों।

Spread the love

Check Also

शाहजहांपुर: फैक्ट्री स्टेट रामलीला को लेकर समिति ने साफ किया अपना पक्ष।

पूर्व कलाकारों के आरोपों पर सचिव ए.के. व्यास बोले—बैठक के लिए कई बार दी गई …