Breaking News

बरेली की किसान पंचायत में टिकैत का सरकार पर हमला, बोले– न बिजली सस्ती, न पानी, अब ज़मीन पर भी नज़र।

बरेली की किसान पंचायत में टिकैत का सरकार पर हमला, बोले– न बिजली सस्ती, न पानी, अब ज़मीन पर भी नज़र।

मोहम्मद वसीम, संवाददाता 

बरेली। बरेली के नेहरू युवा केंद्र में मंगलवार को आयोजित किसान महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने सरकार की नीतियों को किसानों के खिलाफ करार दिया। उन्होंने कहा कि प्रशासन और विकास प्राधिकरण की कार्यशैली किसानों को लगातार परेशान कर रही है। किसानों की ज़मीन पर सरकार की नज़र है और उसे पूंजीपतियों को सौंपने की योजना बनाई जा रही है।

टिकैत ने कहा कि बीस साल पहले भी इसी दिन किसानों ने बरेली में धरना दिया था और आज फिर उसी अन्याय के खिलाफ यहां इकट्ठा हुए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों के सामने सबसे बड़ी समस्या बिजली और पानी की है। इसके अलावा गौशालाओं के नाम पर बनाई गई व्यवस्थाओं से किसानों को कोई राहत नहीं मिली है, बल्कि छुट्टा पशु खेतों को बर्बाद कर रहे हैं।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जीएसटी दरों में राहत दिए जाने के दावों को भी झूठा बताया और कहा कि जनता को इसका कोई फायदा नहीं मिला। टिकैत ने आरोप लगाया कि सरकार रोजगार खत्म कर रही है, शिक्षा व्यवस्था को कमजोर कर रही है और अब किसानों की ज़मीन हड़पने की साज़िश कर रही है।

राकेश टिकैत ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल पहले भी थे और आज भी बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर किसानों की समस्याओं को जल्द गंभीरता से नहीं सुलझाया गया तो आने वाले दिनों में बड़ा आंदोलन खड़ा होगा।

महापंचायत में हजारों किसानों की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि सरकार की नीतियों के खिलाफ किसान अब आर-पार के मूड में हैं। किसानों ने स्पष्ट कहा कि जब तक उनकी ज़मीन और अधिकार सुरक्षित नहीं होंगे, तब तक आंदोलन जारी रहेगा।

Spread the love

Check Also

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, एसएसपी को लगाई न्याय की गुहार।

बदायूँ: दादा की हत्या के आरोपी की गिरफ्तारी न होने से पीड़ित परिवार खौफ में, …

error: Content is protected !!