Breaking News

शराब तस्करी पर पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार।

शराब तस्करी पर पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त बड़ी कार्रवाई, तीन युवक गिरफ्तार।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। जिले में अवैध शराब की तस्करी पर नकेल कसने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीनगर थाना पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। बुधवार देर शाम लोको कॉलोनी स्थित रेलवे ओवरब्रिज के पास संयुक्त चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने तीन तस्करों को दबोच लिया। उनके कब्जे से 27.17 लीटर अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 35 हजार रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। सूचना मिलने पर अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम और आरपीएफ ने संयुक्त रूप से चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान तीनों तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बाबुल कुमार निवासी सहरसा, बिहार, दुख्खन कुमार और नितीश कुमार दोनों निवासी वैशाली, बिहार के रूप में हुई है। तीनों की उम्र 21 से 22 वर्ष के बीच बताई जा रही है।

पुलिस ने जब उनके सामान की तलाशी ली तो कुल 24 बोतल 8PM अंग्रेजी शराब (375 एमएल), तीन बोतल रॉयल स्टेग (750 एमएल), 49 टेट्रा पैक ऑफिसर च्वाइस (180 एमएल) और 28 टेट्रा पैक विंडसर देशी शराब (200 एमएल) बरामद हुई। कुल मिलाकर 27.17 लीटर अवैध शराब जब्त की गई। पुलिस के अनुसार इस शराब को तस्कर आसपास के शराब ठेकों से खरीदकर बिहार ले जाते थे और वहां ऊंचे दामों पर बेचकर मोटा मुनाफा कमाते थे। पूछताछ में उन्होंने स्वीकार किया कि कमाई गई रकम को वे अपने शौक और मौज-मस्ती में खर्च करते थे।

गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना अलीनगर पर केस संख्या 424/25, धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे अभियान लगातार चलाए जाएंगे ताकि जिले से अवैध शराब तस्करी को जड़ से समाप्त किया जा सके।

इस सफल कार्रवाई का श्रेय अलीनगर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पांडेय, उपनिरीक्षक अनिल कुमार पासवान, कांस्टेबल प्रवेश सिंह और आरपीएफ टीम के शरत चंद्र यादव, आरक्षी योगेश कुमार तथा राजीव रंजन पाठक को दिया जा रहा है। उनकी तत्परता और समन्वय के चलते पुलिस को यह बड़ी सफलता मिली है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!