Breaking News

नेपाल घटनाक्रम पर खीरी में अलर्ट, डीएम-एसपी ने बॉर्डर पर की पैदल गश्त।

नेपाल घटनाक्रम पर खीरी में अलर्ट, डीएम-एसपी ने बॉर्डर पर की पैदल गश्त।

संवाददाता – मोहम्मद असलम

लखीमपुर खीरी। नेपाल में हुए हालिया घटनाक्रम का असर अब भारत-नेपाल सीमा पर भी देखने को मिल रहा है। प्रशासन ने एहतियातन खीरी जनपद की सीमाओं पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं। जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रखा गया है ताकि किसी भी तरह की स्थिति से समय रहते निपटा जा सके।

देर शाम जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल और पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा स्वयं गौरीफंटा बॉर्डर पहुंचे। उन्होंने सीमा क्षेत्र में एसएसबी और स्थानीय पुलिस के साथ पैदल गश्त की और मौके पर सुरक्षा हालात का गहन जायजा लिया। अधिकारियों ने बॉर्डर पर तैनात जवानों से बातचीत कर उनकी तैयारियों की जानकारी ली और सतर्कता बनाए रखने के निर्देश दिए।

बॉर्डर पर तैनात एसएसबी अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान हालात को देखते हुए सीमा को अस्थायी रूप से सील कर दिया गया है। सीमावर्ती इलाकों में आवागमन पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। स्थानीय पुलिस और एसएसबी की संयुक्त टीमें लगातार गश्त कर रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अप्रिय घटना या स्थिति को रोकने के लिए चौकसी और पेट्रोलिंग को और बढ़ा दिया गया है।

डीएम और एसपी ने ग्रामीणों व स्थानीय लोगों से भी संवाद किया और उन्हें आश्वस्त किया कि सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सक्रिय हैं। प्रशासन की कोशिश है कि आम जनजीवन सामान्य बना रहे, साथ ही सीमा पर होने वाली गतिविधियों पर पूरी नजर रखी जाए।

सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि नेपाल की परिस्थितियों पर पल-पल की निगरानी रखी जा रही है और यदि आवश्यक हुआ तो अतिरिक्त बल भी तैनात किए जाएंगे। फिलहाल बॉर्डर इलाकों में शांति बनी हुई है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!