Breaking News

चंदौली में व्यापारी संगठन ने स्थापना दिवस पर जताई एकजुटता।

चंदौली में व्यापारी संगठन ने स्थापना दिवस पर जताई एकजुटता।

घूरेलाल कन्नौजिया, संवाददाता 

चंदौली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की ओर से बुधवार को जिला पंचायत सभागार में व्यापारी स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में व्यापारी और पदाधिकारी मौजूद रहे।

जिला इकाई अध्यक्ष राकेश शर्मा ने सभी व्यापारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि 3 सितंबर संगठन के गौरव का दिन है। यह सिर्फ स्थापना दिवस नहीं, बल्कि व्यापारी स्वाभिमान दिवस भी है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा रखी गई यह नींव आज एक मजबूत वृक्ष का रूप ले चुकी है, जिसकी शाखाएं प्रदेश के हर जिले और देश के कई राज्यों तक फैली हैं।

उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य व्यापारी समाज को अधिकार और सम्मान दिलाना है। व्यापारी वर्ग को प्रशासनिक और सैनिक अधिकारियों की तरह प्रतिष्ठा मिलनी चाहिए। साथ ही यह भी मांग रखी गई कि विभिन्न राज्यों में पंजीकृत व्यापारियों को विधान परिषद में प्रतिनिधित्व दिया जाए।

बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट किया कि संगठन भ्रष्टाचार के खिलाफ है और व्यापारी वर्ग अगर ठान ले तो देश से भ्रष्टाचार का सफाया किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी न सिर्फ अपने परिवार और व्यवसाय के लिए, बल्कि राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर काम करें।

अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि व्यापारी की मेहनत और पूंजी अंततः राष्ट्र की धरोहर है, इसलिए हर व्यापारी का यह फर्ज है कि वह देश की गरिमा से कभी समझौता न करे।

कार्यक्रम में महिला जिला अध्यक्ष अर्चना देवी, शीला गुप्ता, महेंद्र गुप्ता, मंजू जायसवाल, रीता रंजन, अब्दुल कलाम अंसारी, आभा चौरसिया, गायत्री देवी, सुमन गुप्ता, घूरेलाल कनौजिया, मोहम्मद ताज, कंचन देवी समेत कई व्यापारी और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!