Breaking News

छत पर करंट उतरने से दो दोस्तों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

छत पर करंट उतरने से दो दोस्तों की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप।

संवाददाता, मोहम्मद वसीम

बरेली। थाना बिशारतगंज क्षेत्र के गांव मुशर्रफपुर में सोमवार रात दर्दनाक हादसा हो गया। घर की छत पर हाई टेंशन लाइन से उतरे करंट की चपेट में आकर दो दोस्तों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में कोहराम मच गया और परिजनों ने बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया।

जानकारी के अनुसार, मुशर्रफपुर निवासी विजय कुमार (40) पुत्र मोहनलाल अपने घर पर था। उसके साथ सिरौली थाना क्षेत्र के हरदासपुर गांव का रहने वाला दोस्त चंद्रसेन (30) पुत्र वेदराम भी मौजूद था। रात करीब आठ बजे दोनों ने खाना खाने के बाद घर की छत पर टहलना शुरू किया। तभी बारिश के कारण पास से गुजर रही हाई टेंशन लाइन का करंट छत पर उतर आया। इसकी चपेट में आने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

ग्रामीणों का कहना है कि हाई टेंशन लाइन गांव के बीच से गुजर रही है और पास में ट्रांसफार्मर भी लगा हुआ है। इस संबंध में कई बार विभागीय अधिकारियों को शिकायत की गई, लेकिन कोई कदम नहीं उठाया गया। लोगों का आरोप है कि समय रहते लाइन हटाई जाती तो यह हादसा नहीं होता।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक विजय कुमार अपने पीछे पत्नी और पांच बच्चों को छोड़ गया है। परिवार का भरण-पोषण उसी पर निर्भर था। वहीं चंद्रसेन अविवाहित था और पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दोनों की मौत से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरा गांव गमगीन है।

Spread the love

Check Also

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष।

उझानी: रोटरी क्लब के नए सत्र का हुआ भव्य आगाज, गौरव गर्ग बने अध्यक्ष। उझानी …

error: Content is protected !!