Breaking News

सहसवान-: बदायूं मेरठ हाईवे पर टेंट का सामान ले जा रहे छोटा हाथी को अज्ञात वाहन ने रौदा, एक की मौत।

उत्तर प्रदेश, बदायूं/सहसवान-: घटना रविवार सोमवार की रात्रि लगभग 3:00 बजे की है। शादी का प्रोग्राम कर तूबा मैरिज हॉल से टेंट का सामान छोटा हाथी में रखकर ले जा रहे थे तभी बदायूं मेरठ हाईवे पर दिल्ली की ओर से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि छोटा हाथी के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में लेखराज पुत्र किशनलाल उम्र 50 वर्ष निवासी शहबाजपुर की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। रामलाल उम्र करीब 30 वर्ष पुत्र बिहारी लाल निवासी मोहल्ला जहांगीराबाद के गंभीर चोट आई है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने रामलाल की हालत गंभीर देखते हुए जिला मुख्यालय रेफर कर दिया। पुलिस ने मृतक लेखराज के शव का पंचनामा भर शव को सील कर पोस्टमार्टम हेतु जिला मुख्यालय भेज दिया। मृतक लेखराज के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

 

डेस्क- राष्ट्रीय न्यूज टुडे।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चंदौली-: गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी।

गंगा किनारे मिला अधेड़ का सड़ा-गला शव, इलाके में फैली सनसनी। उत्तर प्रदेश, चंदौली-: मुगलसराय कोतवाली …

error: Content is protected !!