Breaking News

कासगंज/गंजडुंडवारा-: दो दिवसीय निशुल्क दांत चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन, 100 से अधिक मरीजों की जांच कर फ्री में दवाइयां की वितरित।

उत्तर प्रदेश, कासगंज-: कासगंज जनपद के गंजडुंडवारा नगर के कादरगंज रोड पर स्थित सैफी डेंटल क्लीनिक पर दो दिवसीय निशुल्क दांत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें डॉ. प्रियंका बी अग्रवाल और डॉ. बहारूल इस्लाम सैफी ने दांतों के मरीजों की जांच कर फ्री में उन्हें दवाइयां वितरित की और मरीजों के दांतों के एक्सरे भी किए गए जिसमें डॉक्टरों द्वारा लोगों को ओरल हेल्थ के बारे में जागरूक किया गया।

आपको बता दें कि निशुल्क दांत चिकित्सा शिविर के दौरान डॉ. प्रियंका बी अग्रवाल द्वारा टेडे़ मेंडे़ दांतों पर तार के बारे में लोगों को बताया गया। दांतों में होने वाली बीमारियों और समय पर उनका इलाज दांतों की सही सफाई के बारे में भी जानकारी दी गई। वहीं डॉ. अंजली राठौर ने दांतों में ब्रश कैसे करते हैं लोगों को उसके बारे में समझाया। डॉ. दानिश अहमद ने लोगों को असली दांतों के महत्व के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा जो असली दांत होते हैं उनके अच्छे से देखरेख करें और गुटखा तंबाकू पान का सेवन न करें। बता दें कि निशुल्क दांत चिकित्सा शिविर में डॉक्टरों द्वारा 100 से अधिक दातों के मरीजों की जांच कर उन्हें फ्री में दवाइयां वितरित की गई।

बाइट- डॉ. प्रियंका बी अग्रवाल, डेंटल सर्जन।

 

रिपोर्ट- जुम्मन कुरैशी, जिला संवाददाता, कासगंज।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

चन्दौली/चहनियां-: विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली।

विद्यालय चलो अभियान के तहत निकाली गई जागरूकता रैली। उत्तर प्रदेश, चन्दौली/चहनियां-: कंपोजिट विद्यालय रामगढ़ …

error: Content is protected !!