Breaking News

एटा-: सर्व समाज में लोकप्रिय नेता थे पूर्व मंत्री विनय शाक्य: परवेज जुबैरी, सपा जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के आवास पर आयोजित हुई श्रद्धांजलि सभा।

उत्तर प्रदेश, एटा-: सपा सांसद देवेश शाक्य के बड़े भाई पूर्व मंत्री विनय शाक्य की प्रथम पुण्यतिथि पर श समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रंजीत सिंह यादव के अरुणा नगर स्थित आवास पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।

श्रद्दांजलि सभा में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष परवेज जुबैरी ने कहा कि विनय शाक्य केवल एक राजनेता नहीं बल्कि सर्व समाज में लोकप्रिय नेता थे, उन्होंने कहा कि उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि जब ही होगी जब हम 2027 के विधानसभा चुनावों में सपा की सरकार बनवा दे।

अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष इंजीनियर नूर मोहम्मद खान ने विनय शाक्य को एक ‘शख्सियत’ बताते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अलीगढ़ में हुई मोबलिंचिंग की कड़ी आलोचना की और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की कार्यक्रम के आयोजक रंजीत सिंह यादव ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुऐ कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि हमें अभी से आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाना चाहिए सभा को वरिष्ठ सपा नेता सत्यभान सिंह उर्फ सत्तन शाक्य, जहीर अहमद, रंजीत सिंह यादव, जसवीर सिंह यादव, जसवंत सिंह शाक्य, एडवोकेट सत्यवीर सिंह, दिवाकर, अनिल कुमार सागर, डॉ. राजकुमारी धनगर, शशिप्रभा शाक्य, सुनीता शाक्य, धीरेन्द्र जाटव, राधेश्याम श्रीवास्तव, पुष्पेंद्र धनगर, डॉ. वी. के. यादव, चेतन शाक्य, अरविंद धनगर, राजीव यादव और अमृतपुर सहित अनेक नेताओं ने संबोधित किया।

कार्यक्रम का संचालन सपा अल्पसंख्यक सभा के जिलाध्यक्ष फईमुद्दीन वारसी ने किया।

श्रद्दांजलि सभा के उपरांत सपा नेता मेडिकल कॉलेज ( अस्पताल ) पहुंचे जहां मरीजों को फल वितरित किए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से बबलू यादव, अवधेश यादव, वीरपाल लोधी, गुड्डू दादा, रिंकू यादव, अजिताभ शाक्य, चरन सिंह शाक्य, डॉ. पवन यादव, अमन यादव, अरविंद यादव, राजकुमारी यादव, जितेंद्र यादव, के. के. शाक्य, राजकिशोर शाक्य, सत्यवीर शाक्य, धीरू यादव, अंसार अली, कमल सिंह कुशवाह, अनुज बाल्मीकि, पुष्पेंद्र कुशवाह, एडवोकेट अनिल यादव, प्रधान अमित धनगर, अनिल सोलंकी, सतेन्द्र यादव, हरवीर यादव, श्रीनिवास कुशवाह, जनक सिंह यादव, डॉ. अमित यादव, डॉ. इब्राहीम अली और मनोज यादव चिलमापुर प्रमुख रूप से शामिल रहे।

 

रिपोर्ट- सादिक उज जमां खान, एटा।

Spread the love

About Rashtriya News Today

Check Also

बदायूं-: सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले युवक की गोली मारकर हत्या।

उत्तर प्रदेश, बदायूं-: सुबह मॉर्निंग वाक पर निकले युवक की दबंग ने उसके दोस्तों के …

error: Content is protected !!