Breaking News

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ।

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ।

बदायूं। जनगणना-2027 के तहत मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला ने जनसामान्य से स्वगणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि नागरिक निर्धारित पोर्टल के माध्यम से अपने परिवार का विवरण स्वयं दर्ज कराएं। जनगणना देश के विकास और भविष्य की योजनाओं के निर्माण का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए इसमें प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है।

स्वगणना के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी ने विकास भवन में बनाए गए सेल्फी पॉइंट पर फोटो भी खिंचवाई। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जनगणना कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

सीडीओ ने बताया कि संबंधित अधिकारियों से प्रत्येक घंटे रिपोर्ट प्राप्त कर कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्वगणना अभियान को प्रभावी ढंग से संचालित किया जा सके और अधिक से अधिक नागरिक इस प्रक्रिया में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कर सकें।

 

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …