Breaking News

18 नवंबर को विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन।

18 नवंबर को विकास भवन में होगा किसान दिवस का आयोजन।

बदायूं। किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए 18 नवंबर 2026 को विकास भवन सभागार में किसान दिवस का आयोजन किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने जानकारी देते हुए बताया कि जिलाधिकारी अवनीश राय की अध्यक्षता में किसान दिवस पूर्वाह्न 10:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगा।

उन्होंने बताया कि किसान दिवस में जनपद के सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे, ताकि किसानों की समस्याओं को सुनकर उनका निराकरण कराया जा सके। उप कृषि निदेशक ने जनपद के किसानों से अपील की है कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए किसान दिवस में पहुंचकर अधिकारियों के समक्ष अपनी बात रखें और इस अवसर का लाभ उठाएं।

 

 

Spread the love

Check Also

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ।

जनगणना-2027 में स्वगणना कर सक्रिय सहभागिता निभाएं: सीडीओ। बदायूं। जनगणना-2027 के तहत मुख्य विकास अधिकारी …