Breaking News

प्रभारी मंत्री ने रौजा मंडी में धान क्रय केंद्रों का किया औचक निरीक्षण।

किसानों से बातचीत कर जानी खरीद और भुगतान की स्थिति, अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश।

मुबारक अली संवाददाता

शाहजहांपुर। प्रदेश के प्रभारी मंत्री एवं राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मंगलवार को रौजा मंडी परिसर में संचालित धान क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने क्रय केंद्रों पर उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया और किसानों से सीधे बातचीत कर धान खरीद एवं भुगतान की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि जनपद में कुल 220 धान क्रय केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। जिले में 3.20 लाख मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिसके सापेक्ष अब तक 3,340 किसानों से 23,774 मीट्रिक टन धान की खरीद की जा चुकी है।

इस दौरान किसानों ने प्रभारी मंत्री को बताया कि धान खरीद की शुरुआत में पंजीकरण सत्यापन को लेकर कुछ परेशानियां आई थीं, लेकिन अब उनका समाधान हो गया है। किसानों ने यह भी बताया कि पीएफएमएस के माध्यम से भुगतान प्राप्त हो रहा है।

प्रभारी मंत्री नरेंद्र कश्यप ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी धान क्रय केंद्रों का नियमित रूप से औचक निरीक्षण किया जाए और किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी उपज का भुगतान समय से सुनिश्चित कराया जाए, ताकि उन्हें मजबूरी में औने-पौने दामों पर धान बेचने के लिए विवश न होना पड़े।

 

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …