Breaking News

दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाने का संकल्प, रिदा खान और शैलेश पाठक ने शुरू किया सड़क सुरक्षा अभियान।

जल्द आयोजित होगा बड़े स्तर पर जागरूकता कार्यक्रम, यातायात नियमों के पालन के लिए लोगों को किया जागरूक।

बदायूं। यातायात माह नवंबर के अंतर्गत आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस एवं कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना के सहयोग से मंगलवार को बहेड़ी तिराहा पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान आयोजित किया गया। अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना और आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना रहा।

कार्यक्रम में भाजपा उत्तर प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य शैलेश पाठक एवं संस्था की डायरेक्टर रिदा खान ने बदायूं को सुरक्षित बनाने और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए मिलकर निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर शैलेश पाठक ने कहा कि बदायूं को सुरक्षित बनाने के लिए जल्द ही बड़े स्तर पर विशेष सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके माध्यम से जनभागीदारी सुनिश्चित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जाएगा।

संस्था की डायरेक्टर रिदा खान ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं और उनमें होने वाली जनहानि को कम करने के लिए जमीनी स्तर पर लगातार कार्य करना है। उन्होंने कहा कि दुर्घटना मुक्त बदायूं बनाना संस्था का संकल्प है। हर जीवन अनमोल है और प्रत्येक परिवार की सुरक्षा प्राथमिकता है।

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश ट्रैफिक पुलिस की ओर से ट्रैफिक इंस्पेक्टर मनोज वर्मा एवं शिवानी गौतम ने सहभागिता की। उन्होंने लोगों को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने तथा वाहन चलाते समय सावधानी बरतने का संदेश दिया।

अभियान में कोरल मोटर्स मारुति सुजुकी अरेना का विशेष सहयोग रहा। संस्था ने कोरल मोटर्स की ओर से पूर्व में सहयोग एवं मार्गदर्शन देने वाले शैलेन्द्र चेतल (जीएम सेल) एवं प्रणव अग्रवाल (ब्रांच हेड) का आभार व्यक्त किया।

इस मौके पर आर.टी.एम. सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की टीम से डॉ. लुबना रहमान, मुशीर अली, एडवोकेट अज़हरुद्दीन, अबीर खान, आज़म हुसैन, जुगनू, गुड्डा पहलवान, अंश पटेल एवं ज़ीशान सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

अंत में संस्था ने आमजन से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करें। अभियान का संदेश रहा कि न कोई लापरवाही, न कोई समझौता, दुर्घटना मुक्त बदायूं ही हमारा लक्ष्य होगा।

 

Spread the love

Check Also

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की जगी उम्मीद।

41.05 करोड़ रुपये में नीलाम हुई केसर मिल की जमीन, किसानों को बकाया भुगतान की …